Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

लखनऊ चिड़ियाघर में बड़ा हादसा, दरियाई घोड़े के हमले से कर्मचारी की मौत

लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह चिड़ियाघर में दरियाई घोड़े के हमले से चिड़ियाघर के एक कर्मचारी की मौत हो गई और एक दूसरा कर्मचारी घायल हो गया।

कर्मचारी सूरज दरियाई घोड़े की सफाई के लिए उसके बाड़े में गया था, तभी उस पर दरियाई घोड़े ने हमला कर दिया। एक अन्य कर्मचारी राजू को चोट लगने के कारण उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दरियाई घोड़े को हाल ही में कानपुर से लखनऊ चिड़ियाघर में ट्रांसफर किया गया था।