Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

मेरठ महोत्सव में पहुंची सांसद हेमामालिनी, बोली- विपक्ष नहीं चलने दे रहा संसद

मेरठ महोत्सव में आज मथुरा की सांसद और बालीवुड अभिनेत्री हेमामालिनी की नृत्य नाटिका की प्रस्तुति होगी। हेमामालिनी गंगावतरण प्रसंग पर अपनी नृत्य प्रस्तुति देंगी। प्रस्तुति से पूर्व हेमामालिनी ने पत्रकारों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विपक्ष संसद नहीं चलने दे रहा। कहा कि हम तो देश के विकास के लिए संसद चलाने को राजी हैं। तैयार हैं लेकिन विपक्ष ही संसद चलाने नहीं दे रहा।

मीडिया से हेमामालिनी ने बातचीत में कहा कि कलाप्रेमी होने के नाते अपने आपको फिट पाती हूं। क्योंकि राजनीति में हूं तो इसके जरिए मुझे लोगों तक पहुंचने का अवसर मिलता है। उनको मैं कई संदेश दे पाती हूं। कहा नदियों की क्या हालत है गंगा, यमुना कैसे ही इसके जिम्मेदार हम लोग हैं। कहा कि देश का विकास तो हो रहा है उसके लिए पेड़ों को काटा जा रहा है। 

हेमामालिनी ने बातचीत में कहा कि मेरठ महोत्सव में आज गंगा संरक्षण का संदेश दे रही हूं। मुझे यहां अपना यह नृत्य करते हुए बहुत खुशी हो रही है। मेरठ ऐतिहासिक जगह है। यहां से स्वतंत्रता संग्राम का आगाज हुआ। ये कला, संस्कृति और खेलों का शहर है। कहा कि मेरठ के लोग केवल लड़ाई, झगड़ा ही नहीं करे बल्कि साफसफाई और राजनीति में भी ध्यान दें।

इसके बाद कहा कि मेरठ में आकर मुझे महाभारत से लेकर स्वतंत्रता संग्राम के जो वीर हैं उनकी छवियां नजर आ रही हैं। मैंने अभी तक इनके बारे में केवल पढ़ा है लेकिन आज वो सब यहां मेरठ की माटी में महसूस हो रहे हैं। शहर के लोग इस संस्कृति को संजोएं न कि लड़ाई झगड़ा करें। कहा कि दक्षिण भारतीय सिनेमा लगातार विस्तृत हो रहा है यह बहुत अच्छा है। 

समारोह में शाम को पास से एंट्री मिलेगी। मंच पर हेमामालिनी की प्रस्तुति होगी। दिन में आयोजन में पपेट शो, सारेगामा शो, लाइव डिस्कशन, इंटलेक्चुअल टॉक होगी,मोहिनअट्‌टम की प्रस्तुति, नारी तू नारायणी का आयोजन होगा। धुन से ताल तक में ब्रास बैंड की प्रस्तुति, मल्टीमीडिया लेजर शो, भजन संध्या होगी।