Breaking News

पश्चिम बंगाल चुनाव: TMC सांसद मिताली बाग की कार पर आरामबाग के पास हमला हुआ     |   WB: ‘सरकारी नौकरी में बेटियों को प्राथमिकता मिलेगी’, बैरकपुर रैली में बोले PM मोदी     |   WB: ‘स्कूल-कॉलेज में कंटेंट क्रिएटर लैब बनेंगे’, बैरकपुर रैली में बोले PM मोदी     |   ‘कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ देंगे’, बैरकपुर रैली में बोले PM मोदी     |   बंगाल चुनाव: ‘TMC सिंडिकेट को हराना ही होगा’, बैरकपुर रैली में बोले पीएम मोदी     |  

UP: इटावा में शेरनी रूपा ने दिया चार शावकों को जन्म, एशियाई शेरों की कुल संख्या हुई 22

उत्तर प्रदेश के इटावा लायन सफारी पार्क से खुशखबरी है। शेरनी रूपा ने 20 और 21 अप्रैल की दरमियानी रात में चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया। इसकी सूचना मिलते ही पूरे पार्क में खुशी की लहर दौड़ गई। चार शावकों के जन्म के साथ ही इटावा चिड़ियाघर में एशियाई शेरों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है।

इटावा सफारी पार्क गुजरात के बाद एशियाई शेरों के लिए इकलौता प्रजनन केंद्र है। यहां कामयाबी के साथ उनका प्रजनन और पालन-पोषण किया जा रहा है।