Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

यूपी में सपा, बसपा और कांग्रेस को झटका, कई नेता हुए बीजेपी में शामिल

Lucknow: लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने विपक्ष की नाक में दम कर रखा है। एक के बाद विपक्ष को लगातार झटके मिल रहे है। इसकी कड़ी में अब उत्तर प्रदेश में कांग्रेस, एसपी और निर्दलीय नेता मंगलवार को बीजेपी की लखनऊ राज्य इकाई में शामिल हो गए।

इस नेताओं में अंबेडकरनगर से सुधा, कमलेश साहू, सीमा सिंह, आलोक यादव, सचिन सिंह, प्रतापगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष से संजय सोनी, अनूप चौधरी, अनीता द्विवेदी, मीना यादव ब्लॉक प्रमुख समेत बीएसपी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अशोक कुमार तिवारी का नाम शामिल है।

समाजवादी पार्टी से लाल गंज से डॉक्टर सरोज पांडे, संजय पांडे, अतरौलिया से घनश्याम पांडे, बृज कुमार त्रिपाठी, जालौन से शीतल कुशवाहा, सूर्य प्रताप सिंह, बनारस, संजय मिश्रा, गाजीपुर से दया शंकर सिंह, समाजवादी से मनोज सिंह पटेल संजय यादव पार्टी बीजेपी में शामिल हो गई।

जबकि, कांग्रेस से अशोक पचवानी, दीप सिंह बीजेपी में शामिल हुए।