Breaking News

'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |   हम न्यूक्लियर पावर की अगली पीढ़ी को बढ़ाने में कर रहे दुनिया का नेतृत्व: ट्रंप     |   आज से आगरा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ     |   प्रियंका गांधी वायनाड में भूस्खलन वाली जगह का दौरा करेंगी     |  

विवाद में फंसी एलडीए की मोहान रोड योजना

एलडीए की बहु प्रतीक्षित मोहान रोड योजना फिर फंसती नजर आ रही है। क्योंकि यहां जमीनों पर कब्जे का काम किसानों ने रुकवा दिया है। वह एलडीए को जमीन पर कब्जा नहीं करने दे रहे हैं। किसानों ने योजना में डेरा डाल दिया है। एलडीए के अफसरों ने किसानों के साथ बैठक की थी, लेकिन कोई हल नहीं निकला। एलडीए लगातार वार्ता कर रहा है।

एलडीए ने अपनी मोहान रोड योजना को दिवाली पर लांच करने की तैयारी कर रखी है। प्राधिकरण ने यहां के कलिया खेड़ा तथा प्यारेपुर गांव की 785 एकड़ जमीन अधिग्रहित की है। कलिया खेड़ा को पहले मुआवजा दिया जा चुका है। प्यारेपुर का मुआवजा कम था। जिसे बोर्ड की मंजूरी के बाद बढ़ाया गया। अब दोनों गांवों की जमीनों का मुआवजा एक समान कर दिया गया है। लेकिन कलिया खेड़ा के किसान और ज्यादा मुआवजे की मांग शुरू कर दी है। इसको लेकर उन्होंने विरोध शुरू कर दिया है।

वह एलडीए को जमीन पर कब्जा नहीं करने दे रहे हैं। किसानों को कुछ प्रापर्टी डीलर भी उकसा रहे हैं। इसी वजह से वह मुआवजा लेने के बावजूद कब्जा नहीं करने दे रहे हैं। एलडीए यहां बाउण्ड्रीवाल बनवा रहा था। जिसे किसानों ने रुकवा दिया।