Breaking News

बरगी डैम क्रूज हादसा: 48 घंटे बाद मिला एक बच्चे का शव, मृतकों की संख्या 10 हुई     |   ICC महिला T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर रहेंगी कप्तान     |   बंगाल: ममता बनर्जी आज काउंटिंग एजेंट्स संग करेंगी अहम बैठक     |   बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 3 बजे तक 72.43% मतदान दर्ज     |   खराब मौसम के चलते 3 दिनों में केदारनाथ धाम की 50 प्रतिशत हेलीकॉप्टर टिकट कैंसिल     |  

Prayagraj: किन्नर अखाड़े ने निकाली मतदाता जागरूकता अभियान रैली

लोकसभा चुनाव का बिल्कुल बज चुका है तो संगम नगरी प्रयागराज भी इसमें कहीं पीछे नहीं है और प्रयागराज में भी राजनीतिक रंग घुल गया है उसी कड़ी में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरी उर्फ़ तीन मां के नेतृत्व में किन्नर समाज ने जनमानस को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूक अभियान रैली निकाली। 

उन्होंने कहा की हमारा देश सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। हम सभी इस लोकतंत्र का हिस्सा है। और अपने लोक तंत्र को मजबूत बनाने में हमे अपनी सक्रिय भूमिका देनी है। इसके लिए आज किन्नर अखाड़े के नेतृत्व में आज पत्थर गिरजाघर चौराहे से सुभाष चौराहे तक मतदाता जागरूक अभियान रैली निकाली गई हाथों में शक्ति पोस्टर लेकर लोगों को जागरुक किया और अपने अखाड़े के लोगों और  साथियों को ये शपथ ग्रहण करायी गयी की पहले मतदान फिर जलपान वही सकड़ो किन्नरों ने स्वयं मतदान करने और जन मानस को शत प्रतिशत मतदान कराने हेतु प्रेरित किया। 

इस बार लोक सभा चुनाव में किन्नर समाज के 48000 नए मतदाता के रूप पे अपनी सहभागिता दर्ज करेंगे। किन्नर समाज की महामंडलेश्वर टीना मां ने अपने समाज की सहभागिता को देखते हुए उन्हें आने वाले आगामी चुनाव में शामिल होने के लिए बधाई भी दी।

रिपोर्ट- राघवेंद्र मिश्रा