Breaking News

उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, कल स्कूल बंद रहेंगे     |   पश्चिम बंगाल: सुष्मिता देव, प्रकाश चिक बराइक और सुखेंदु रॉय शेखर BJP में शामिल     |   UP: बुलंदशहर में भारी बारिश से मस्जिद की दीवार गिरी, 2 लोगों की मौत, 4 घायल     |   गाजियाबाद: सर्वोदय नगर में घर के बाहर गली में भरे पानी में डूबी 3 वर्षीय बच्ची, मौत     |   होर्मुज में टैंकर पर हमले के बाद कतर ने एलएनजी उत्पादन बढ़ाने की योजना को रोका     |  

लखनऊ में खादी महोत्सव-2025 हुआ खत्म, जानिए सप्ताह भर में हुई कितने करोड़ की बिक्री

उत्तर प्रदेश खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड के बैनर तले आयोजित सात दिनों का खादी महोत्सव-2025 शुक्रवार को लखनऊ में समाप्त हो गया अधिकारियों ने मुताबिक सप्ताह भर तक चली इस नुमाइश के दौरान करीब तीन करोड़ रुपये की बिक्री हुई।

इस दौरान करीब 150 स्टालों पर खादी के कपड़ों की व्यापक रेंज देखने को मिली। जिससे यहां आए लोग काफी खुश दिखाई दिए। प्रदर्शनी में हिस्सा लेने वाले एक विक्रेता के मुताबिक लोगों ने कॉटन और सिल्क से बने कपड़ों में खास दिलचस्पी दिखाई।

11 जनवरी से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान मैदान में शुरू हुआ खादी महोत्सव 17 जनवरी को खत्म हुआ।