Breaking News

इजरायली हमलों में 89 लोग मारे गए और 700 घायल: लेबनान     |   कुवैत का दावा- पॉवर स्टेशन, तेल टैंकर्स को ईरानी ड्रोन्स ने बनाया निशाना     |   अधीर रंजन चौधरी के काफिले की कार का हुआ एक्सीडेंट, ट्रक ने मारी टक्कर     |   नोएडा: गहरे गड्डे में भरे पानी में डूबने से एक स्टूडेंट की मौत     |   सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमला     |  

कन्नौज नगर निगम ने शुरू किया 'घर-घर दस्तक स्वच्छता अभियान'

उत्तर प्रदेश में कन्नौज नगर निगम ने 'घर-घर दस्तक स्वच्छता अभियान' या घर-घर सफाई अभियान शुरू किया है। इसका मकसद बारिश के मौसम में घर और आसपास सफाई को लेकर जागरूकता बढ़ाना है। मानसून के दौरान मच्छरों की वजह से कई तरह की बीमारियां होती हैं। 

इस पहल के जरिये नगर निगम चाहता है कि ऐसी बीमारियों में अचानक बढ़ोतरी न हो। इस पर कनौज के डॉक्टर शक्ति बसु मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा है कि "मच्छरदानी का प्रयोग अब हो जाना चाहिए। जहां पर कूलर चल रहे हैं। वहां के कूलर के पानी को समय-समय पर बदला जाए। ताकि उसमें मच्छर के अंडे ना पनप सके और आस-पास साफ-सफाई रखें। चाहे वे चिकित्सक हों या परा-चिकित्सक, उनका एडेक्वेट प्रशिक्षण हो कि वे जाने कि इन बीमारियों का ये सीजन है और इस तरीके से ये बीमारियां हो सकती हैं तो उनको उस नजरिए से देखकर के उनको टैकल किया जा सके। 

वहीं नगर सेवक धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि "हम लोग नगर निगम पालिका से है। स्वच्छता फैलाने की कोशिश कर रहे है। जगह-जगह मच्छर न हो, जगह-जगह गंदगी न हो बरसात का टाइम चल रहा है। जगह-जगह पानी भरता है, इसलिए हम लोग अपनी टीम के साथ मिलकर पूरा सफाई का कार्य कर रहे हैं।"