Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

UP: मुरादाबाद थाना परिसर में जीवंत तस्वीरें, रंगरूटों में उत्साह-कर्तव्य का संचार करने की कोशिश

युद्ध की वर्दी में सजे, राइफल ताने सैनिकों की जीवंत छवियां, भयंकर आग पर काबू पाते दमकल कर्मचारी और अपराधियों का बहादुरी से सामना करती पुलिस की तस्वीरें मुरादाबाद में पुलिस लाइन की दीवारों पर साहस भरी तस्वीरें उकेरी गई हैं। ये आने वाले समय में कानून के रखवालों को प्रेरणा देने की अनूठी पहल है। पुलिस ने थाना परिसर को आकर्षक भित्ति चित्रों से सजाया है।

 इनमें जवानों की वीरता और ऑपरेशन सिंदूर की तस्वीरें शामिल हैं। भित्ति चित्र खूबसूरत भी हैं और प्रेरणा का स्रोत भी। इनका मकसद रंगरूटों में गर्व का संचार और कर्तव्य की भावना पैदा करना है। उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर भर्ती अभियान चल रहा है। इसके तहत 60 हजार सिपाहियों की भर्ती होने वाली है। मुरादाबाद में भी एक हजार कॉन्स्टेबल भर्ती किए जाएंगे।

मुरादाबाद के एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया, "उन रिक्रूट्स को मोटिवेट करने के लिए, उनके अंदर सेंस ऑफ डिसिप्लीन, सेंस ऑफ प्राइड फॉर यूनिफॉर्म, सेंस ऑफ सर्विस पैदा करने के लिए 3डी आर्ट्स का यूज किया गया है। इसमें विभिन्न प्रकार की ट्रेनिंग से संबंधित, दूसरे विभागों से संबंधित, सेना से संबंधित समन्वय, को-ओर्डिनेशन और एक टीम भावना के साथ कार्य कर सकें, इस प्रकार की मानसिकता और इस प्रकार के गुणों को उनके आचरण में, उनके व्यक्तित्व में उतारने के लिए इस प्रकार का प्रयोग किया गया है।"