अखिलेश यादव ने बलरामपुर में एक जनसभा में कहा कि यूपी में इंडिया गठबंधन 80 में से 79 सीटें जीतेगा. अखिलेश ने कहा कि भाजपा नेता अपने भाषणों में पेपर रद्द होने का जिक्र नहीं कर रहे हैं.
निवेश के लिए लखनऊ, दिल्ली में बड़े आयोजन हुए, डिफेंस एक्सपो हुआ, G-20 हुआ, लेकिन क्या आपको अपने क्षेत्र में कोई निवेश मिला? क्योंकि कोई निवेश नहीं आया, नौकरी के अवसर नहीं मिले,
किसानों की आय नहीं बढ़ी, बिजली महंगी हो गई. उन्होंने कहा कि बीजेपी इस बार बुरी तरह हारेगी.