Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

Uttar Pradesh: गेहूं खरीद में तेजी, एमएसपी बढ़ोतरी से किसानों को राहत

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में गेहूं खरीद केंद्रों पर हलचल तेज हो गई है। इस बार किसानों के लिए योगी सरकार की ओर से राहत भी बड़ी है। वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं का समर्थन मूल्य 2,585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। यह पिछले साल से 160 रुपये ज्यादा है।

इस बार खरीद प्रक्रिया को डिजिटल और पारदर्शी बनाया गया है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और भुगतान सीधे आधार लिंक्ड खातों में किया जा रहा है, जिससे प्रक्रिया आसान और तेज हुई है। वहीं, किसानों को बिचौलियों से मुक्ति भी मिली। अब तक 1 लाख से अधिक किसानों से 5 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा गेहूं की खरीद हो चुकी है।

17 मार्च से 15 जून तक खरीद केंद्र सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे। इस बार किसानों को बड़ी राहत देते हुए फार्मर रजिस्ट्री के बिना भी अब सीधे गेहूं बेचने की सुविधा दी गई है। केंद्रों पर निःशुल्क सहायता के साथ गर्मी को देखते हुए पानी और गुड़ की व्यवस्था भी की गई है, ताकि किसानों को इंतजार के दौरान राहत मिल सके।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में पारदर्शी प्रक्रिया और समय पर भुगतान का असर साफ दिख रहा है। खरीद केंद्रों पर बढ़ती भागीदारी के साथ किसानों का भरोसा मजबूत हो रहा है।