Breaking News

फ्रांस में इबोला के पहले केस की पुष्टि हुई     |   रूस और भारत द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे: क्रेमलिन     |   कोलकाता हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई     |   कोलकाता हादसा: CM शुभेंदु अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे     |   कर्नाटक में 1 जुलाई से लागू होगी वीबीजी राम जी योजना     |  

बहराइच में भेड़िए के बढ़ते हमले को देखते हुए अधिकारी सख्त, CCTV कैमरे लगाने किए शुरू

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में जंगली जानवर के बढ़ते हमलों को देखते हुए अधिकारियों ने कैसरगंज शहर के आस-पास के गांवों में सीसीटीवी कैमरे लगाने शुरू कर दिए हैं। प्रशासन ने ये कदम ग्रामीणों की ओर से बार-बार भेड़िए की शिकायत मिलने के बाद उठाया है। ग्रामीणों का दावा है कि भेड़िए के हमले में उनके गांव में कई लोगों की मौत हो चुकी है।

इलाके में हालात इतने ज्यादा खराब हैं कि गांव के लोग लाठी-डंडों के साथ दिन-रात पहरा दे रहे हैं। इस बीच, अधिकारियों को गांव से एक बच्चे के लापता होने की सूचना मिली है, जिसका पता लगाने के लिए वन अधिकारी लगे हुए हैं।

उधर, स्थानीय प्रशासन ने कैसरगंज शहर के आस-पास के गांवों के हालात को देखते हुए सावधानियां बरतने को कहा है।