Breaking News

2020 दिल्ली दंगा: उमर खालिद-शरजील इमाम को झटका, जमानत अर्जी खारिज     |   अहमदाबाद में CG Semi OSAT फैसिलिटी पहुंचे PM मोदी, उद्घाटन के बाद जनसभा को करेंगे संबोधित     |   तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा फेरबदल, AIADMK छोड़ TVK में पहुंचे पूर्व मंत्री वैगैचेल्वन     |   समस्तीपुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिरा, 4 मजदूर घायल     |   मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: 52 अधिकारियों के तबादले, 19 को प्रमोशन     |  

मेरठ में हिजाब पहनी छात्रा को एडमिशन से रोका, स्कूल प्रबंधन बोला- जानबूझकर छवि खराब करने की कोशिश

मेरठ में हिजाब पहनकर स्कूल पहनी छात्रा को स्कूल में एडमिशन देने से रोकने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो मेरठ के थापर नगर स्थित खालसा गर्ल्स इँटर कॉलेज का बताया जा रहा है।  जिसमें छात्रा की स्कूल ऑफिस में बैठी एक टीचर से बहस होती दिख रही है। छात्रा का आरोप है कि वो हिजाब पहनकर स्कूल में गई थी। टीचर ने उसे हिजाब उतारने को कहा इसी बात पर विवाद हुआ। 

जिसके बाद स्कूल प्रबंधन का कहना है कि उनके स्कूल में अधिकांश मुस्लिम छात्राएं पढ़ती हैं। ऐसा कोई वाकया विद्यालय में नहीं हुआ। जानबूझकर स्कूल की छवि खराब करने के लिए यह वीडियो बनाकर प्रसारित किया गया है।

आपको बता दें बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर खालसा स्कूल का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में स्कूल आफिस में बैठी एक टीचर दिख रही हैं। जिनकी वीडियो बनाने वाली छात्रा से बहस हो रही है। छात्रा ने यह वीडियो बनाने के बाद इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करवाना शुरू कर दिया। छात्रा का आरोप है कि स्कूल में उसे हिजाब उतारने को कहा गया। जबकि ऐसा कोई नियम नहीं हैं।

वहीं स्कूल प्रबंधन का कहना है कि हिजाब उतारने जैसी कोई बात नहीं हुई। हमारे यहां कई मुस्लिम बच्चियां पढ़ती हैं। सभी के लिए स्कूल में समान नियम हैं। यह वीडियो गलत वायरल किया जा रहा है।