Breaking News

कर्नाटक: मंत्रिमंडल विस्तार की अनुमति के लिए 6 मई के आसपास दिल्ली आ सकते हैं CM सिद्धारमैया     |   कर्नाटक: मंत्री सतीश और मंत्री महादेवप्पा ने खड़गे से की मुलाकात, राज्य के राजनीतिक घटनाक्रमों पर की चर्चा     |   इंडोनेशिया के जकार्ता में भीषण ट्रेन हादसा, 4 की मौत, कई घायल     |   फिर पाकिस्तान पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री अराघची, 48 घंटे में तीसरा दौरा     |   अमेरिकी अधिकारी ने बताया ट्रंप ईरान के प्रस्ताव से नाखुश हैं     |  

महाकुंभ में 15 हजार स्वच्छता कर्मियों ने 10 किमी. तक सफाई अभियान चलाकर बनाया नया कीर्तिमान

उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए0के0 शर्मा ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ 2025 अब अपने समापन की ओर बढ़ रहा है। इस महाकुंभ ने अब तक कई विश्व कीर्तिमान स्थापित किए गए हैं। महाकुंभ आज विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक, अध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन बनकर उभरा है। जिसे सफल बनाने में हमारे सच्चे नायक स्वच्छता कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जिन्होंने कुंभ मेला क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने हेतु दिन-रात कार्य किया।

उन्होंने बताया कि इसी महाकुंभ में बनाये गये विश्वकीर्तिमानों में एक और कड़ी जुड़ गई है। महाकुंभ मेला क्षेत्र में सोमवार को 15 हजार स्वच्छता कर्मियों ने लगभग 10 किमी. तक सफाई अभियान चलाकर एक नया कीर्तिमान रचा है, जो देश की स्वच्छता के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह रिकॉर्ड हमारे स्वच्छता कर्मियों के समर्पण और एकजुटता का अभूतपूर्व उदाहरण है। हजारों स्वच्छता कर्मियों ने मिलकर इस पवित्र आयोजन को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर पर हम सभी यह संकल्प लें कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि यह हमारी जीवनशैली का हिस्सा बने। महाकुंभ का यह कीर्तिमान हमें प्रेरित करता है कि हम हर दिन अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें और एक स्वस्थ भारत की ओर कदम बढ़ाएं।