मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित माधवपुरम सेक्टर 3 में पूजा के लिए जलाए दीपक से मकान में आग लग गई। आग से मकान में मौजूद लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
आपको बता दे आग से मकान में मौजूद लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। फायर ब्रिगेड के अधिकारी आग़ के कारणों की जांच में लुट गए हैं। माधवपुरम सेक्टर 4 में अनीता पत्नी विजय का मकान है। शुक्रवार को अनीता ने पूजा के लिए मकान की दूसरी मंजिल पर दीपक जलाया था। अनीता पूजा करने के बाद अपने मकान पर ताला लगाकर काम पर चली गई थी। कुछ देर बाद आसपास के लोगों ने मकान से धुआं उठता देख मामले की जानकारी अनीता को दी।
जिसके बाद जानकारी मिलने पर अनीता अपने घर पहुंची लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। जिसके बाद उसने आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलने के बाद दो फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और कड़ी में मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस दौरान मकान में मौजूद लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो चुका था। फायर ब्रिगेड के अधिकारी आग के कारणों की जांच कर रहे है। वहीं परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है।