Breaking News

ठाणे: पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, महिला डॉक्टर को मारा था थप्पड़     |   बिहार: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 22 एजेंडों पर लगी मुहर     |   बांग्लादेश: कॉक्स बाज़ार में रोहिंग्या कैंप में भूस्खलन, आठ लोगों की मौत     |   ईरान पर ट्रंप का बयान- शायद आज रात हम फिर हमला करेंगे     |   बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा ने जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से की मुलाकात     |  

महाकुंभ 2025: प्रयागराज की तरफ जाने वाले वाहनों की संख्या में लगातार इजाफा, यात्री घंटों जाम में फंसे

प्रयागराज महाकुंभ में भारी भीड़ उमड़ने की वजह से हालात काबू करने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। अधिकारियों के अथक प्रयासों के बावजूद, प्रयागराज की ओर जाने वाले नेशनल हाइवे 30 पर वाहनों का दबाव बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को प्रयागराज पहुंचने वाले यात्रियों ने बताया कि उन्हें काफी दूर तक जाम का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने कहा कि 40 किलोमीटर की यात्रा में तकरीबन 10 घंटे लग गए।

श्रद्धालुओं ने अधिकारियों से व्यवस्था में सुधार करने और वाहन से आने वाले भक्तों के लिए पर्याप्त सुविधाएं देने की अपील की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को महाकुंभ में आने वाले सभी श्रद्धालुओं से सुचारू यातायात और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की। 

महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा। समापन की तारीख करीब आने से श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।