Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

UP: गाजियाबाद में भारी बारिश के बाद कई जगह जलभराव, लोगों की मुश्किलें बढ़ीं

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के कुछ हिस्सों में रातभर हुई भारी बारिश की वजह से गुरुवार सुबह दिल्ली की सीमा से लगे कौशांबी समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया। सड़कों पर जगह-जगह भरे पानी में कई वाहन फंस गए। वहीं पैदल चल रहे लोगों को घुटनों तक भरे पानी से होकर गुजरना पड़ा।

नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि वे हालात से निपटने के लिए काम कर रहे हैं। भारी बारिश के कारण क्रॉसिंग्स रिपब्लिक इलाके में एक अपार्टमेंट परिसर में बेसमेंट ढह गया, जिससे कई कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। उसके मुताबिक ये सिलसिला तीन अगस्त तक जारी रह सकता है।