Breaking News

लखनऊ अग्निकांड: 15 लोगों की मौत वाली बिल्डिंग होगी ध्वस्त, कोर्ट ने जारी किए आदेश     |   बांकीपुर उपचुनाव: अब नीरज कुमार सिन्हा होंगे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी     |   शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को डॉक्टरों से मारपीट केस में 13 जुलाई तक पुलिस कस्टडी     |   चीनी राष्ट्रपति-नॉर्थ कोरियाई प्रीमियर की बैठक में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति     |   ED की ओर से बैंक खाते फ्रीज करने पर TMC ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया     |  

ग्रेटर नोएडा: यमुना विकास प्राधिकरण की 83वीं बैठक, 51 प्रस्तावों पर लगी मुहर

यमुना विकास प्राधिकरण की सोमवार को 83वीं बोर्ड बैठक हुई। इस बैठक में कुल 51 प्रस्ताव रखे गए, जिनमें से सभी को मंजूरी मिल गई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनमें से सबसे प्रमुख बकाएदार और निर्माण न करने वाले आवंटियों को राहत देना, जेवर एयरपोर्ट की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए ई-बसों का संचालन करना और राज्य का पहला सेमीकंडक्टर प्लांट बनाना शामिल है।

यमुना विकास प्राधिकरण की कल 83वीं बैठक हुई, जिसमें कुल 51 एजेंडे प्रस्तुत किए गए। मुख्य रूप से बायर्स को रिलीफ देने के लिए मकान या प्लाट बनाने के लिए, समयसीमा का विस्तार करने के लिए, निशुल्क कंप्लीशन के लिए, लीज डीड कराने के लिए और अधिक समय देने का प्रस्ताव था। इसके लिए किसानों के लिए उनके तीन पेरिफेरल बाउंड्री बनाई गई।

पेरिफेरल बाउंड्री के साथ-साथ उसके अदंर जितनी जमीन बचेगी, उसमें सामुदायिक विकास केंद्र, खेल का मैदान, बारातघर, ई-लाइब्रेरी, पीएचसी आदि बनाए जाएंगे। प्राधिकरण ने मेडिकल कॉलेज की योजना को भी मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही, किसानों की आबादी के पास पेरिफेरल रोड बनाने का भी निर्णय लिया है, ताकि किसानों की समस्याओं का समाधान हो सके।