Breaking News

फायरिंग और रंगदारी केस में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा राजस्थान से अरेस्ट     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: 'साफ है कि पैसों का गबन हुआ', बोले BJP नेता विनय कटियार     |   राम मंदिर केस: 'चंपत राय, गोपाल राव, अनिल मिश्रा जेल जा सकते हैं', बोले विनय कटियार     |   'हो सकती है चंपत राय को जेल', विनय कटियार ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में किया बड़ा दावा     |   'ध्रुव राठी का यूट्यूब वीडियो हटाने पर 15 दिन में फैसला ले GAC', दिल्ली HC का आदेश     |  

ग्रेनो प्राधिकरण ने अवैध यूनिपोल हटाए, सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध यूनिपोल लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। प्राधिकरण के अर्बन सर्विस विभाग ने बृहस्पतिवार को तीन अवैध यूनिपोल को हटाए हैं। इनमें से दो यूनिपोल ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इटैड़ा पेट्रोल पंप के पास लगे थे और एक यूनिपोल शाहबेरी में लगा था। 

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक मनोज सचान ने बताया कि एसीईओ प्रेरणा सिंह ने अवैध यूनिपोल लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को तीन अवैध यूनिपोल को हटाते हुए जब्त कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।