Breaking News

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से कमर्शियल उड़ानें शुरू होंगी, मंजूरी मिली     |   पंजाब विधानसभा स्पीकर ने CM मान का डोप टेस्ट कराने की कांग्रेस की मांग खारिज की     |   जाब CM भगवंत मान ने कर्मचारियों के मिनिमम वेज में 15 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया     |   पंजाब: ‘कांग्रेस वॉकआउट के बहाने ढूंढ रही’, लेबर डे पर विधानसभा में बोले CM मान     |   भारत का पहला मल्टी-लेन फ्री फ्लो बैरियर सिस्टम गुजरात में चोर्यासी टोल पर लॉन्च     |  

UP: सरकार ने खोले 8 लाख कर्मचारियों के पेंशन खाते -CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने बुधवार को विधान परिषद में न्यू पेंशन स्कीम (NPS) को लेकर एक महत्वपूर्ण वक्तव्य दिया। एनपीएस पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद राज्य के लगभग 8 लाख कर्मचारियों का पेंशन खाता खोलने का काम किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2005 में जब न्यू पेंशन स्कीम लागू हुई, तब प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव की सरकार थी। 2007 से 2012 तक बहुजन समाज पार्टी और फिर 2012 से 2017 तक फिर से सपा सत्ता में थी। योगी आदित्यनाथ ने आलोचना करते हुए कहा कि इन सरकारों के कार्यकाल में एक भी कर्मचारी का पेंशन खाता नहीं खोला गया।

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि 2018 में यह मामला जब उनके संज्ञान में आया, तो उन्होंने तत्कालीन वित्त सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया। इस कमेटी में संबंधित विशेषज्ञों और कर्मचारी संगठनों से चर्चा की गई।

इस प्रक्रिया में यह सामने आया कि यदि सरकार और कर्मचारी समय पर अपना अंशदान जमा करते हैं और कर्मचारी किसी योजना से अपना पैसा जोड़ता है, तो रिटायरमेंट के बाद उसे करीब 60 प्रतिशत तक पेंशन के रूप में राशि प्राप्त हो सकती है।