Breaking News

योगी आदित्यनाथ कर्तव्य भवन पहुंचे, गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात     |   बांकीपुर से वीणा मानवी का नामांकन रद्द     |   जेल में बंद आसाराम ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट से फिर लगाई गुहार     |   कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 1 महीने के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड     |   J-K के सांबा जिले में ड्रोन मार गिराया गया     |  

गन्ना किसानों के बारे में सोचे सरकार... जयंत चौधरी ने प्रहलाद जोशी को लिखी चिट्‌ठी

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री चौधरी जयंत चौधरी ने भारत द्वारा चीनी का निर्यात बढ़ाने का आग्रह किया है। जयंत चौधरी ने केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी को चिट्ठी लिखी है। जिसमें कहा है कि गन्ना किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार यह कदम उठाए।

आपको बता दे अपनी चिट्‌टी में आगे बढ़ते हुए जयंत चौधरी ने 20 लाख टन चीनी को निर्यात करने का आग्रह किया है। साथ ही गन्ना किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने लिखा कि सरकार गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में संशोधन भी करे। इसका आग्रह भी किया है।

चिट्ठी में राज्यमंत्री जयंत चौधरी द्वारा आग्रह किया गया कि उत्तर प्रदेश के साथ-साथ संपूर्ण देश में गन्ना किसान बहुत तादाद में है किंतु गन्ना किसानों का समय से भुगतान न होने के कारण अपनी जीविका चलाने में कठिनाई आती है। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी को लिखे गए पत्र में उन्होंने आग्रह किया कि भारत वर्ष से अन्य देश में 20 लाख टन चीनी निर्यात की जाए और उसी के साथ-साथ न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में भी संशोधन हेतू उचित कदम उठाये जाएं।

वहीं इस मुद्दे पर रालोद अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के प्रदेश महासचिव संगठन प्रदेश प्रवक्ता आतिर रिजवी ने कहा कि जयंत चौधरी जी की इस मांग पर सरकार को विचार करना चाहिए। गन्ना किसानों के हित में कार्य होना चाहिए। चौधरी जयंत की यह पहल बहुत सराहनीय है।