Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

UP: भारी बारिश से वाराणसी में गंगा नदी उफान पर, घाटों का कुछ हिस्सा पानी में डूबा, आपसी संपर्क टूटा

पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब मैदानी इलाकों पर दिखने लगा है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भारी बारिश से गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। कई घाटों के कुछ हिस्से पानी में डूब गए हैं। घाटों के किनारे बने छोटे मंदिर भी पानी में समा गए हैं। गंगा नदी का बढ़ता जलस्तर वाराणसी के लोगों और पर्यटकों की चिंता बढ़ा रहा है।

वाराणसी के कई घाटों का आपसी संपर्क टूट गया है जिससे लोगों को एक घाट से दूसरे घाट तक जाने में मुश्किल हो रही है। प्रमुख घाटों पर जगह कम होने से नाविकों की दिक्कतें भी बढ़ गई हैं। मानसून के ज्यादा सक्रिय होने के अनुमान को देखते हुए अधिकारियों ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।