Breaking News

हिज्बुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैनिकों पर हुए ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली     |   वाराणसी: जल निगम की पाइपलाइन में लगी भीषण आग     |   गुजरात में भूकंप के झटके, 3.4 मापी गई तीव्रता     |   उत्तराखंड: धामी सरकार ने 28 अप्रैल को बुलाया विशेष सत्र, नारी वंदन अधिनियम पर होगी चर्चा     |   विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अब तक 1000 करोड़ की शराब और कैश जब्त     |  

गौतम बुद्ध नगर में हुआ ‘विशेष महा-अभियान दिवस’, हर पात्र मतदाता को सूची में जोड़ने का लक्ष्य

गौतम बुद्ध नगर में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी मेधा रूपम ने एनआईसी सभागार में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक की। बैठक में मतदाता सत्यापन की प्रगति, खोज एवं गणना प्रपत्रों की उपलब्धता पर विस्तृत चर्चा हुई और सभी दलों से प्रशासन को सक्रिय सहयोग प्रदान करने की अपील की गई।

जिला प्रशासन ने घोषणा की है कि 29 नवंबर को सुबह 10 बजे से पूरे जनपद के हर बूथ पर ‘विशेष महा-अभियान दिवस’ आयोजित हुआ। इस दौरान BLO, BLA और प्रशासनिक टीमें मिलकर उन मतदाताओं की पहचान में जुटेंगी जिनका नाम सूची में दर्ज तो है, पर पता सत्यापित नहीं हो पाया है। जिलाधिकारी ने कहा कि लक्ष्य स्पष्ट है “कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से बाहर न रह जाए।

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने जनपदवासियों से आग्रह किया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में पूर्ण सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा, “यदि किसी मतदाता को अभी तक गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं मिल रहा है, या प्रपत्र भरकर जमा नहीं कर पाए हैं, तो वे तत्काल अपने बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क कर प्रपत्र जमा कराएँ, ताकि उनका नाम मतदाता सूची से न छूटे।”

उन्होंने बताया कि यदि गणना प्रपत्र की आवश्यकता हो, अथवा नाम जोड़ने (Form-6), परिवर्तन/संशोधन या किसी त्रुटि के सुधार हेतु आवेदन (Form-8) करना हो तो EROs, AEROs, सुपरवाइजर, BLO तथा राजनीतिक दलों के BLA पूर्ण सहायता के लिए उपलब्ध हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाता अपनी किसी भी समस्या के समाधान हेतु मतदाता हेल्पलाइन के माध्यम से भी तत्काल संपर्क कर सकते हैं। उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार हैं 

हेल्पलाइन नंबर: 1950, 0120-2978702, 0120-2978231, 0120-2978232, 0120-2978233

इसके साथ ही कोई भी मतदाता ECINET पोर्टल के माध्यम से अपने क्षेत्र के किसी भी बीएलओ से कॉल-बैक का अनुरोध भी कर सकता है, जिससे संबंधित बीएलओ स्वयं कॉल करके आवश्यक जानकारी प्रदान करेंगे।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि यदि किसी को गणना प्रपत्र नहीं मिला है, या जमा नहीं किया है, तो तुरंत अपने बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क करें। नाम जोड़ने, संशोधन या त्रुटि सुधार के लिए सभी अधिकारी एवं हेल्पलाइन 1950 सहित अन्य नंबरों पर सहायता उपलब्ध है। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।