Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

वाराणसी में खतरे के निशान के पार पहुंची गंगा नदी, जनजीवन और आजीविका बुरी तरह प्रभावित

UP: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा नदी उफान पर बह रही है। नदी के किनारे और शहर के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की कमाई और जनजीवन पर असर पड़ा है। सोमवार को गंगा नदी खतरे के निशान को पार पर गई, जिसकी वजह से नदी के किनारे बने कई घाट पानी में समा गए। पारंपरिक रूप से किए जाने वाले अनुष्ठानों को ऊंचाई वाली जगहों पर किया जा रहा है।

घाट के साथ ही गंगा के पास बनी बस्तियां भी जलमग्न हो गई हैं, इससे लोगों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। हालात इस कदर खराब हैं कि लोगों को दूसरे इलाकों में जाना पड़ रहा है। बाढ़ जैसे हालातों की वजह से इलाके के लोगों के सामने खाने-पीने और जरूरी सामान की किल्लत खड़ी हो गई है।

हालांकि, जिला अधिकारी ने बड़े पैमाने पर राहत अभियान शुरू किया है। लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। उनके खाने-पीने की व्यवस्था की गई है। उत्तर भारत समेत राज्य के कुछ हिस्से में लगातार हो रही बारिश की वजह से प्रदेश की प्रमुख नदी गंगा और यमुना पूरे उफान पर है। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में बाढ़ राहत और बचाव के लिए मंत्रियों की विशेष टीम का गठन किया है। इसे 'टीम-11' नाम दिया गया है।