बेहतर भविष्य के लिए फिटजी इंस्टिट्यूट से कोचिंग ले रहे हजारों छात्रों को उसे समय गहरा धक्का लगा जब यह इंस्टीट्यूट रातों-रात बंद कर दिए गए. नोएडा के सेक्टर 62 स्थित फिटजी इंस्टिट्यूट पर अभिभावक को और बच्चों का जमावड़ा लगा हुआ है, प्रदर्शन भी कर रहे हैं और नारे लगाते हुए फीस लौटाने की मांग कर रहे हैं. अभिभावकों ने इंस्टिट्यूट के खिलाफ सेक्टर 58 थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है। अभिभावकों के गुस्से को देखते हुए पुलिस को भी तैनात किया गया है।
फिटजी के इंस्टीट्यूट और थाने पर प्रदर्शन कर रहे अभिभावकों का कहना है कि इंस्टिट्यूट के बंद होने की सूचना, इंस्टिट्यूट की ओर से बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज से मिला की, इंस्टिट्यूट के सारे शिक्षक एक दूसरे संस्थान में चले गए हैं, इसलिए कक्षाएं संचालित नहीं हो पाएंगे किसको पढ़कर अभिव्यक्ति परेशान हो गए और जब वह इंस्टिट्यूट पर पहुंचे और प्रबंधक से मिलने की कोशिश की तो इंस्टिट्यूट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया इसके बावजूद अभिभावक जबरदस्ती इंस्टिट्यूट में घुस गए लेकिन उन्हें वहां पर कोई स्टाफ नहीं मिला।
नोएडा के इस इंस्टिट्यूट पर करीब 2000 बच्चे पढ़ रहे हैं, 95 प्रतिशत छात्रों की फीस एडवांस में जमा है. अभिभावक का कहना है कि उन लोगो ने लोन लेकर बच्चों की फीस भरी है जबकि कोर्स सिर्फ 40% तक हुआ है हमारी फीस वापस की जाए या फिर 60% कोर्स को पूरा कराया जाए. इसके बाद भी निश्चित करेंगे कि उनके बच्चे को वह किस संस्थान में पढ़ना चाहते हैं। जब उन्होंने इस संबंध में मैनेजिंग स्टाफ से बात करनी चाहिए तो वह फोन बंद कर गायब हो गए हैं।