Breaking News

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भारत के सच्चे दोस्त, जकार्ता में बोले पीएम मोदी     |   केरलम के कल्लाडी में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: मलबे के बीच फंसे 5 से 7 मजदूर, बचाव कार्य जारी     |   वायनाड लैंडस्लाइड पर प्रियंका गांधी का पोस्ट: पीड़ित परिवारों के प्रति जताई गहरी संवेदना     |   पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकवादी हमले में 9 पुलिसकर्मी मारे गए     |   पालघर: 6 दिन की बारिश में अबतक 10 लोगों की मौत     |  

यूपी के बुलंदशहर में बेकाबू कार नहर में गिरी, चार लोगों की मौत

बुलंदशहर जिले के गुलावठी क्षेत्र में मंगलवार को एक अनियंत्रित कार के नहर में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि अमरोहा जिले के नगला बशीर गांव का रहने वाला एक परिवार सिकन्द्राबाद क्षेत्र के नगला काला में एक विवाह समारोह में शामिल होने आया था। 

लौटते वक्त मंगलवार सुबह उनकी कार गुलावठी थाना क्षेत्र के पितोबास गांव के पास एक छोटी नहर में जा गिरी। उन्होंने बताया कि इस हादसे में निपेंद्र (40), हर्ष (12), वंशिका (16) और कन्हैया (15) की मौत हो गई। 

दुर्घटना में घायल एक महिला का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। कुमार ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।