Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

मथुरा में फूड पॉइजनिंग की घटना, करीब 50 लोग अस्पताल में भर्ती

यूपी के मथुरा में महिलाओं और बच्चों समेत 50 लोग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में महिलाओं और बच्चों समेत 50 से अधिक लोगों को कुट्टू के आटे से बने पकौड़े खाने के बाद संदिग्ध फूड पॉइजनिंग के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना सोमवार रात जन्माष्टमी उत्सव के दौरान की है।

सरकारी अस्पताल में भर्ती किशोरी प्रियंका ने बताया, "हमने कल रात कुट्टू के आटे से बने पकौड़े खाए। इसके बाद मुझे उल्टी होने लगी और पेट में जलन महसूस हुई।" एक मरीज के साथ आए परखम गांव के निवासी परखम सिंह ने बताया कि पकौड़े खाने के बाद लोगों को चक्कर आने, उल्टी और कंपकंपी की शिकायत होने लगी। उन्होंने कहा, "कुट्टू का आटा गांव की एक स्थानीय दुकान से खरीदा गया था।" उन्होंने कहा कि मेरे गांव के करीब 50 लोग बीमार पड़ गए हैं।

गांव के एक अन्य निवासी महेश ने बताया, "मेरी पत्नी खड़ी नहीं हो पा रही है, वह बहुत कमजोर हो गई है, लगभग बेहोश हो गई है।" अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि उल्टी और बेचैनी की शिकायत के साथ करीब 29 मरीज रात 1 बजे भर्ती हुए। भर्ती हुए सभी लोगों का इलाज चल रहा है, उनकी हालत स्थिर है और सुधार हो रहा है।"