मेरठ में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई. डीएम और एसएसपी ने हेलीकॉप्टर से शिव भक्तों पर फूल बरसाए. मेरठ के ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर, दिल्ली देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग, पल्लवपुरम, सिवाय टोल प्लाजा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई.
हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा देखकर कांवड़िए गदगद हो गए। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की माने तो कांवड़ियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। साथ ही सुरक्षा के भी चाक चौबंद बंदोबस्त किए गए हैं.