Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

शाहजहांपुर में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात हो गए। शाहजहांपुर जिले में लखनऊ-बरेली हाइवे पर यातायात प्रभावित हुआ। इसी तरह के मामले बरेली में भी सामने आए।

उत्तर प्रदेश में 700 से ज्यादा गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। शुक्रवार शाम तक 24 घंटे में बारिश से संबंधित घटनाओं में 11 लोगों की मौत हुई।

राहत विभाग ने कहा कि बारिश की वजह से कई नदियों का पानी बढ़ गया है, जिससे 17 जिलों के 732 गांवों में बाढ़ आ गई है।