Breaking News

नेपाल में ईंधन संकट के बीच सरकार का फैसला, अब हफ्ते में दो दिन छुट्टी     |   बंगाल के कूचबिहार पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित     |   कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी बोले - रैली ने बदलाव पर मुहर लगा दी, बीजेपी की होगी प्रचंड जीत     |   बंगाल में संविधान की प्रक्रिया भी सुरक्षित नहीं, अधिकारियों को बंधक बनाया गया: PM मोदी     |   चुनाव में लालच रोकने के लिए ECI का एक्शन, जब्त किए ₹650 करोड़ की नकदी-शराब     |  

लखनऊ में डबल डेकर बस पलटने से पांच लोगों की मौत, करीब 14 लोग घायल

Uttar pradesh: सोमवार शाम को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टोल के पास चालक के नियंत्रण खोने के कारण एक डबल डेकर बस पलट गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और करीब 14 लोग घायल हो गए। पुलिस ने ये जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना के समय बस में 80 से 85 यात्री सवार थे। बस पंजाब के लुधियाना से बिहार के मोतिहारी जा रही थी। लखनऊ के पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) निपुन अग्रवाल ने बताया कि गोसाईंगंज पुलिस स्टेशन में दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और एम्बुलेंस मौके पर पहुंचे।

अग्रवाल ने कहा, "इस दुर्घटना में मरने वालों में एक पुरुष, एक महिला और तीन बच्चे शामिल हैं। पुलिस ने घायलों को एसजीपीजीआई (संजय गांधी स्नातकोत्तर चिकित्सा विज्ञान संस्थान) और केजीएमयू (किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी) के ट्रॉमा सेंटरों में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।"

उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।