Breaking News

वाराणसी में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर     |   'अमित शाह फोन पर पुलिसवालों से बात कर रहे थे, मैंने खुद देखा...', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर राहुल गांधी का दावा     |   सरकार ने छात्रों के साथ चर्चा करके समस्या का हल निकाला: बीजेपी     |   राहुल गांधी ने सदन में झूठ बोला, देश को भ्रमित करने की कोशिश की: बीजेपी     |   आंदोलन कर रहे छात्रों पर गोली नहीं चलाई गई, राहुल ने झूठ बोला: बीजेपी     |  

गाजियाबाद के लोनी में 3 मंजिली इमारत में आग, 5 की मौत

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के लोनी में देर रात तीन मंजिली इमारत में आग में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई।

कई दमकल गाड़ियों को आग बुझाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। कुछ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक महिला और एक बच्चा भी शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि आग उस समय लगी जब घर में फोम का काम चल रहा था। आग तेजी से फैली और घर में रहने वालों को भागने का मौका नहीं मिला।

शुरुआती जांच से पता चला है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। इस वजह से फोम में आग लग गई और देखते ही देखते पूरे घर में फैल गई।