Breaking News

ऑस्ट्रेलिया का दौरा पूरा कर ऑकलैंड रवाना: न्यूजीलैंड में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे पीएम मोदी     |   बिहार के पेंशनधारियों को बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज भेजेंगे राशि     |   बेंगलुरु साउथ में संदिग्ध फ़ूड पॉइज़निंग के बाद एक स्कूल के 11 छात्र अस्पताल में भर्ती     |   12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला     |   उत्तर प्रदेश में मॉनसून का कहर, 7 की मौत: पश्चिमी यूपी के जिलों में रेड अलर्ट जारी     |  

मेरठ में फायर ब्रिगेड ने किया दुर्बल पक्षी का रेस्क्यू, चाइनीज मांझे में फंसा लटका मिला

मेरठ में शुक्रवार को फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कमिश्नरी चौराहे पर मांझे में फंसे एक दुर्लभ पक्षी का रेस्क्यू किया है। आपने फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को इंसानों का रेस्क्यू करते तो देखा ही होगा शुक्रवार को फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कमिश्नरी चौराहे से मांझे में फंसे एक पक्षी का रेस्क्यू कर इंसानियत की मिसाल दी। पक्षी के मांझे में फंसे होने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मचारी फायर की गाड़ी लेकर पहुंचे और दुर्बल पक्षी का रेस्क्यू किया। 

आपको बता दें शुक्रवार को फायर ब्रिगेड को कमिश्नरी चौराहे पर एक दुर्लभ पक्षी की चाइनीज मांझे में फंसे होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मचारी एक फायर ब्रिगेड लेकर कमिश्नरी चौराहे पर पहुंचे और वहां मांझे में फंसे दुर्लभ पक्षी को मांझी से निकाल कर पक्षी का रेस्क्यू किया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने पक्षी को मजे से निकला मजे से वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था। पक्षी को घर देखकर फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने एनिमल केयर के कर्मचारियों को सूचना देकर मौके पर बुला लिया एनिमल केयर के कर्मचारी पक्षी का इलाज करने के लिए अपने साथ ले गए, वही फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों द्वारा पक्षी को बचाने की सराहना की जा रही है।