Breaking News

ग्रेटर नोएडाः बिसरख में कार सवार महिला ने बच्चों को मारी टक्कर     |   बारुईपुर रेप-मर्डर केसः आरोपी प्रभास की एनकाउंटर में मौत     |   मुंबई में ऑरेंज अलर्ट, अंधेरी सबवे बंद     |   अयोध्याः चंपत राय के साथ गोविंद देव की मुलाकात     |   अयोध्याः बिना पुलिस सुरक्षा के निकले गोविंद देव     |  

किसानों ने थाने को किया सील, लगाई बैरिकेडिंग, हत्यारोपी की अरेस्टिंग न होने से हैं नाराज

भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने आज जानी थाने को बैरिकेडिंग लगाकर सील कर दिया है। थाने के चारों तरफ से बैरिकेडिंग कर दी। किसानों की मांग है कि पुलिस ने अब तक इमरान हत्याकांड के आरोपी को अरेस्ट नहीं किया है।  इसी मांग के चलते किसानों ने यह कदम उठाया है।

आपको बता दें बृहस्पतिवार भोर में किसान थाने के पास बांस, बल्ली लेकर पहुंचे। किसानों ने खुद ही थाने के चारों तरफ बांस की दीवार बनाकर बैरिकेडिंग कर दी। थाना अंदर और चारों ओर आने, जाने का रास्ता बंद। इसके बाद किसान प्रदर्शन करने लगे।

मीडिया से बात करते हुए किसानों ने कहा कि पुलिस ने अब तक इमरान हत्याकांड के आरोपी टिंकू को अरेस्ट नहीं किया है। कहा कि जानी पुलिस को हमने अल्टीमेटम दिया था। अगर पुलिस ने आरोपी नहीं पकड़ा तो किसान धरना देंगे। यह उसी का एक नमूना है। 

जहां बैरिकेड्स लगने के बाद मौके पर दूसरे थानों की फोर्स भेजी गई। साथ ही मामला और न बढ़े इसलिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी भेजी गई। मौके पर थानाध्यक्ष ने किसी तरह किसानों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।