Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

मेरठ पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल

मेरठ में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने मौके से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र से बाइक पर सवार होकर इन दोनों बदमाशों ने एक महिला के सरेआम कुंडल लूट लिए थे। पुलिस ने इस मामले में महज 6 घंटे में घटना का खुलासा करते हुए आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। 

मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र से एक महिला के कुंडल छीनकर यह लोग फरार हुए थे। जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर इन बदमाशों की लोकेशन मिली। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर ही फायरिंग कर दी। जिसके बाद आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। इन बदमाशों से  मोटरसाइकिल ,कुंडल और अवैध हथियार बरामद हुए हैं। फिलहाल आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।