Breaking News

ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, बोला- US के रुख में बदलाव तक कोई वार्ता नहीं     |   वियतनाम में नाव हादसा, भारतीयों समेत 15 लोगों के मारे जाने की आशंका     |   ट्रंप का बड़ा एलान, बातचीत जारी रहेगी... लेकिन ईरान के साथ सीजफायर पूरी तरह खत्म     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |  

बाइक से गिरकर बुजुर्ग हुआ बेहोश, सिपाही ने सीपीआर देकर बचाई जान

लखनऊ: ये यूपी पुलिस के असली हीरो है जिन्हें देखकर आप सलूट करने से खुद को रोक नही पाएंगे। दरअसल एक बुजुर्ग अजय कुमार अचानक बाइक से गिर गया। बाइक से सड़क पर गिरे बुजुर्ग को तत्काल सिपाही सूरज गुप्ता ने उसकी जान बचाई। इसके बाद बुजुर्ग को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत स्थिर है। 

सोमवार को पुलिस लाइन में 'पुलिस स्मृति दिवस' समारोह का आयोजन था। इसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए रूट पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगीं थी। इसी बीच अलका तिराहे के पास से बाइक से गुजर रहे अजय कुमार की बाइक स्लिप हो गई। इससे बुजुर्ग रोड़ पर गिरे और बेहोश हो गए। सिपाही सूरज गुप्ता ने जब यह देखा तो कि बुजुर्ग सांस नही ले पा रहा है तो सिपाही सूरज गुप्ता ने तत्काल सीपीआर देना शुरू किया। थोड़ी ही देर में बुजुर्ग को होश आ गया। यह देखकर सभी ने राहत की सांस ली।   

बुजुर्ग की हालत को देखकर उसे तत्काल इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाम को मिली जानकारी के आधार पर उनकी हालत अब स्थिर है। वहीं सिपाही के इस कार्य को देखकर सभी ने उनकी सराहना की।