Breaking News

कोलकाता हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई     |   कोलकाता हादसा: CM शुभेंदु अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे     |   कर्नाटक में 1 जुलाई से लागू होगी वीबीजी राम जी योजना     |   कोलकाता: गोदाम की छत गिरने से 8 लोग घायल, SSKM अस्पताल में भर्ती     |   पेजेश्कियान का PM मोदी को न्योता, खामेनेई के अंतिम विदाई कार्यक्रम में आने का निमंत्रण     |  

मेरठ में ठंड के कारण 31 दिसंबर तक स्कूल बंद, आठवीं कक्षा तक की छुटि्टयां बढ़ी

मेरठ में बढ़ती ठंड, घने कोहरे और पिछले दो दिन हुई बरसात के कारण स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने पहले 28 दिसंबर को आठवीं कक्षा तक के स्कूलों में अवकाश की घोषणा की थी। लेकिन अब बेसिक शिक्षा अधिकारी की तरफ से स्कूलों में 30 और 31 दिसंबर का अवकाश भी घोषित कर दिया गया है।

आपको बता दे बीएसए आशा चौधरी ने आठवीं तक की कक्षाओं को 31 दिसंबर तक बंद रखने का आदेश दिया है। इस दौरान छात्र-छात्राएं स्कूल नहीं आएंगे। कक्षाएं बंद रहेंगी लेकिन शिक्षक अपने कार्य के अनुसार स्कूल आएंगे।