Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

प्रयागराज में घने कोहरे से रेल सेवाओं पर असर, यात्रियों को घंटों करना पड़ रहा इंतजार

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में संगमनगरी प्रयागराज के लोग सर्दी की दोहरी मार झेल रहे हैं। एक तरफ कड़ाके की ठंड उन्हें ठिठुरने पर मजबूर कर रही है तो वहीं दूसरी ओर, शहर में हर तरफ फैली दिख रही घने कोहरे की चादर ने रोजमर्रा की जिंदगी की रफ्तार को धीमा कर दिया है।

घने कोहरे की वजह से गुरुवार को रेल सेवाओं पर असर पड़ा। कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही थीं। सुबह स्टेशन आने वाली ट्रेनों के दोपहर या शाम तक ही पहुंच पाने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कम दृश्यता की वजह से ट्रेनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जा रहा है। वहीं मौसम विभाग ने प्रयागराज में अगले कुछ दिनों तक कोहरे वाली स्थिति बनी रहने का अनुमान जताया है। ऐसे में यात्रियों की दिक्कतें फिलहाल कम होती नहीं दिख रहीं।