Breaking News

उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, कल स्कूल बंद रहेंगे     |   पश्चिम बंगाल: सुष्मिता देव, प्रकाश चिक बराइक और सुखेंदु रॉय शेखर BJP में शामिल     |   UP: बुलंदशहर में भारी बारिश से मस्जिद की दीवार गिरी, 2 लोगों की मौत, 4 घायल     |   गाजियाबाद: सर्वोदय नगर में घर के बाहर गली में भरे पानी में डूबी 3 वर्षीय बच्ची, मौत     |   होर्मुज में टैंकर पर हमले के बाद कतर ने एलएनजी उत्पादन बढ़ाने की योजना को रोका     |  

नमोभारत ट्रेन से मेरठ में डिलीवर किए दिल्ली के पराठे, सोशल मीडिया पर फोटो हो रहा वायरल

मेरठ से दिल्ली के बीच चल रही नमो भारत ट्रेन में मेरठ निवासी एक युवती को पराठे पहुंचाए गए। सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दिल्ली की एक ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी का डिलीवरी बॉय, नमो भारत ट्रेन के जरिए मेरठ में युवती को पराठे डिलीवर करने आता दिख रहा है।

आपको बता दे यह फोटो नमो भारत ट्रेन के आनंद बिहार स्टेशन का बताया जा रहा है। जिसमें फूड डिलीवरी कंपनी का कर्मचारी कंधे पर कंपनी के नाम का बैग टांगें खड़ा है। बताया जा रहा है कि स्टाफ ने दिल्ली के मशहूर चांदनी चौक के परांठे मेरठ में डिलीवर किए। मेरठ निवासी किसी लड़की ने इस फूड डिलीवरी कंपनी मैजिकपिन को ऑनलाइन ऑर्डर दिया था।

जहां लड़की ने मेरठ में अपने लिए चांदनी चौक के पराठे मंगाए। इसके बाद उक्त कंपनी ने अपने स्टाफ को नमो भारत ट्रेन में भेजकर दिल्ली से मेरठ में ये पराठे डिलीवर कराए हैं। ये फोटो तेजी से वायरल है। लोग इस फोटो पर नमो भारत ट्रेन की खूबियों और अच्छाइयों के कॉमेंट्स कर रहे हैं। वहीं मेरठ वासियों के लिए भी कई कमेंट्स किए जा रहे हैं। हालांकि ये फोटो कितना सही है इसकी सटीक जानकारी अभी नहीं मिली है न ही वो युवती सामने आई है जिसने दिल्ली के चांदनी चौक की मशहूर पराठे वाली गली से ये गर्म, ताजे पराठे मेरठ में मंगाए।