Breaking News

सिक्कम: नेशनल हाईवे 10 पर सिंगतम-रंगपो के बीच भूस्खलन, गंगटोक जाने वाली सड़क बंद     |   बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने पेंशन लाभार्थियों के खातों में ₹1,423.94 करोड़ भेजे     |   UP: ‘लंबे समय तक अयोध्या को नजरअंदाज किया गया’, बोले सीएम योगी आदित्यनाथ     |   इंग्लैंड से हार के बाद BCCI खिलाड़ियों-कोचिंग स्टाफ के प्रदर्शन की समीक्षा करेगा     |   दिल की बीमारियों के बाद कैंसर बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी जानलेवा बीमारी: WHO     |  

मेरठ में सड़कों पर निकले DIG-SSP, बेगमपुल पुलिस चौकी का किया निरीक्षण

मेरठ में ट्रैफिक और कानून व्यवस्था को देखने लिए अफसर सड़क पर उतरे। नए साल 2025 के तीसरे दिन शुक्रवार को डीआईजी कलानिधि नैथानी और एसएसपी डॉ. विपिन ताडा निरीक्षण करने पहुंचे।

जहां दोनों ने बेगमपुल पुलिस चौकी का आकस्मिक निरीक्षण किया। पुलिस बल के साथ बेगमपुल चौराहे पर कानून/ट्रेफिक व्यवस्थाओं को देखा। इसके अलावा बेगमपुल से लेकर जीरो माइल, बच्चा पार्क, सोतीगंज, पीएल शर्मा रोड, सदर, शिवाजी रोड और आबूलेन में ट्रैफिक व्यवस्था को चैक किया।

जिसके बाद व्यापारियों  ने डीआईजी को अपनी परेशानियां भी बताईं। कहा कि दिनभर पूरी सड़क पर जाम रहता है। बताया कि यहां चल रहे निर्माण कार्य के कारण यातायात पूरी तरह डिस्टर्ब हो गया है।