Breaking News

उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, कल स्कूल बंद रहेंगे     |   पश्चिम बंगाल: सुष्मिता देव, प्रकाश चिक बराइक और सुखेंदु रॉय शेखर BJP में शामिल     |   UP: बुलंदशहर में भारी बारिश से मस्जिद की दीवार गिरी, 2 लोगों की मौत, 4 घायल     |   गाजियाबाद: सर्वोदय नगर में घर के बाहर गली में भरे पानी में डूबी 3 वर्षीय बच्ची, मौत     |   होर्मुज में टैंकर पर हमले के बाद कतर ने एलएनजी उत्पादन बढ़ाने की योजना को रोका     |  

महाकुंभ परिसर में आग से मची अफरा-तफरी, 18 तंबू खाक, किसी के घायल होने की खबर नहीं

Uttar Pradesh: प्रयागराज में रविवार को महाकुंभ मेला स्थल पर एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट होने की वजह से आग लग गई। आग की चपेट में सेक्टर 19 के 18 तंबू आ गए। आग इतनी भयानक थी कि थोड़ी ही देर में हर तरफ धुंआ-धुंआ हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड विभाग की टीम मौके पर पहुंची और थोड़ी देर के अंदर ही आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। जलने वाले तंबुओं में गीता प्रेस का तंबू भी शामिल था। आग लगने के वक्त मौके पर मौजूद एक शख्स ने बताया कि कैसे आग ने भयानक रूप ले लिया था।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक महाकुंभ मेले के सेक्टर 19 में दो एलपीजी सिलेंडर फट गए, जिससे आग लग गई और तेजी से तंबुओं में फैल गई। कुंभ मेले के मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए 15 दमकल की गाड़ियों को भेजा गया था। महाकुंभ मेला स्थल पर मौजूद श्रद्धालुओं ने आग पर जल्दी काबू पाने के लिए प्रशासन की तारीफ की आग की सूचना मिलने के तुरंत बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी महाकुंभ मेला परिसर में पहुंचे।

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने पुष्टि की कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने 100 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। 45 दिन का महाकुंभ। 13 जनवरी को शुरू हुआ था। 18 जनवरी तक सरकारी आंकड़ों के मुताबिक सात करोड़ 72 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान कर लिया है। रविवार यानी 19 जनवरी को तकरीबन 47 लाख लोगों ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई।