Breaking News

‘छात्रों पर पैलेट गन से हमला क्यों, उनको मारना-पीटना बंद हो’, बोले राहुल गांधी     |   दिल्ली: जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल छात्रों से मिले राहुल गांधी     |   ‘प्रदर्शनकारी छात्रों पर लगाए केसों को हटाने पर विचार करेगी सरकार’, CJP का बयान     |   ‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर समझौता नहीं’, सरकार संग मीटिंग के बाद CJP ने कहा     |   दिल्ली: जंतर-मंतर के आसपास कई स्थानों पर फेशियल रिकॉग्निशन कैमरे लगाए गए     |  

कमरे में घुसा मगरमच्छ, ग्रामीणों ने देशी जुगाड़ से पकड़ा

यूपी के शाहजहांपुर में आई बाढ़ के बाद अब खतरनाक जानवरों का आतंक देखने को मिल रहा है। बाढ़ का कहर तो अब कम हो गया है लेकिन जंगली और खतरनाक जानवरों का आतंक बाढ़ के बाद और ज्यादा देखने को मिल रहा है। बाढ़ के पानी में नदी से बह कर आया खतरनाक मगरमच्छ अब बाढ़ जाने के बाद ग्रामीणों के घरों में घुसने लगा है।

शाहजहांपुर के थाना निगोही क्षेत्र के विरासिन गांव में शिवकुमार के घर में बाढ़ जाने के बाद मगरमच्छ घुस गया। कमरे के अंदर मगरमच्छ को देखकर घरवालों के होश फाख्ता हो गए। ग्रामीणों की मदद से शिवकुमार ने हिम्मत दिखाते हुए देशी जुगाड़ से मगरमच्छ को पकड़ लिया और फिर वन विभाग के हवाले कर दिया।