Breaking News

लखनऊ अग्निकांड: 15 लोगों की मौत वाली बिल्डिंग होगी ध्वस्त, कोर्ट ने जारी किए आदेश     |   बांकीपुर उपचुनाव: अब नीरज कुमार सिन्हा होंगे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी     |   शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को डॉक्टरों से मारपीट केस में 13 जुलाई तक पुलिस कस्टडी     |   चीनी राष्ट्रपति-नॉर्थ कोरियाई प्रीमियर की बैठक में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति     |   ED की ओर से बैंक खाते फ्रीज करने पर TMC ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया     |  

उत्तर प्रदेश में विधानसभा की नौ सीटों पर वोटों की गिनती शुरू

उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीट पर हुए उप-चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई। राज्य के मीरापुर (मुजफ्फरनगर), कुंदरकी (मुरादाबाद), गाजियाबाद, खैर (अलीगढ), करहल (मैनपुरी), सीसामऊ (कानपुर नगर), फूलपुर (प्रयागराज), कटेहरी (अंबेडकरनगर) और मझवां (मिर्जापुर) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में उप-चुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान हुआ था।

इन सभी नौ सीट पर सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई। उप-चुनाव के दौरान नौ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 90 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 11 महिला प्रत्याशी हैं। सीसामऊ में सबसे कम 20 और कुंदरकी, करहल, फूलपुर और मझवां में सबसे ज्यादा
32 दौर में मतगणना पूरी होगी।

मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उत्तर प्रदेश के नौ जिलों मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, अलीगढ़, मैनपुरी, कानपुर नगर, प्रयागराज, अंबेडकर नगर और मिर्जापुर में वोटों की गिनती जारी है। निर्वाचन आयोग ने मतगणना के लिए नौ प्रेक्षक तैनात किए हैं। साथ ही सीसीटीवीसे निगरानी भी की जा रही है।