Breaking News

वाराणसी में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर     |   'अमित शाह फोन पर पुलिसवालों से बात कर रहे थे, मैंने खुद देखा...', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर राहुल गांधी का दावा     |   सरकार ने छात्रों के साथ चर्चा करके समस्या का हल निकाला: बीजेपी     |   राहुल गांधी ने सदन में झूठ बोला, देश को भ्रमित करने की कोशिश की: बीजेपी     |   आंदोलन कर रहे छात्रों पर गोली नहीं चलाई गई, राहुल ने झूठ बोला: बीजेपी     |  

रायबरेली जाएंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के अमेठी में होने वाले कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब ये कार्यक्रम अमेठी की जगह रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस में होगा।

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमेठी प्रदीप सिंघल ने बताया कि मंगलवार 11 जून को अमेठी में फुरसतगंज के नजदीक हिमाचल का पुरवा में दोपहर तीन बजे होना था। 

लेकिन गर्मी को देखते हुए कार्यक्रम की जगह में बदलाव किया गया। अब ये समारोह रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस में होगा। 

सिंघल ने बताया कि इस कार्यक्रम में राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा और अमेठी से नवनिर्वाचित सांसद किशोरी लाल शर्मा भी मौजूद रहेंगे। 

हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने रायबरेली की सीट बरकरार रखी, वहीं अमेठी सीट बीजेपी से छीन ली है। 

लंबे समय तक पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रतिनिधित्व वाली रायबरेली सीट पर इस बार राहुल गांधी ने चुनाव लड़ा और तीन लाख 90 हजार से ज्यादा मतों से जीत हासिल की। 

दूसरी ओर अमेठी में नेहरू-गांधी परिवार के करीबी किशोरी लाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को एक लाख 67 हजार से ज्यादा वोट से हराया। 

इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की 17 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से छह पर जीत हासिल हुई जबकि बाकी 11 सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार दूसरे नंबर पर रहे।