Breaking News

राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से आ रही थी मुंबई, सभी यात्री सुरक्षित     |   अंकित हत्याकांड: दिल्ली की कोर्ट दोषी ताहिर हुसैन की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी     |   'पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस जानबूझकर संसद में हंगामा कर रही', बोले किरेन रिजिजू     |   गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS एग्जाम से पहले पेपर लीक की आशंका, जांच जारी     |   दिल्ली मालवीय नगर होटल फायर केस: साकेत कोर्ट ने कुक केसर नेगी को जमानत दी     |  

अलीगढ़ पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पीड़ितों के परिजनों से की मुलाकात

कांग्रेस नेता राहुल गांधी हाथरस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार से मिलने के लिए यूपी के अलीगढ़ पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।

राहुल गांधी शुक्रवार सुबह दिल्ली से सड़क के रास्ते हाथरस के लिए रवाना हुए। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे, पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और दूसरे नेता थे।

पुलिस के मुताबिक, दो जुलाई को हाथरस में हुए हादसे में मरने वाले 121 लोगों में 17 अलीगढ़ के और 19 हाथरस के थे।