Breaking News

बरगी डैम क्रूज हादसा: 48 घंटे बाद मिला एक बच्चे का शव, मृतकों की संख्या 10 हुई     |   ICC महिला T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर रहेंगी कप्तान     |   बंगाल: ममता बनर्जी आज काउंटिंग एजेंट्स संग करेंगी अहम बैठक     |   बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 3 बजे तक 72.43% मतदान दर्ज     |   खराब मौसम के चलते 3 दिनों में केदारनाथ धाम की 50 प्रतिशत हेलीकॉप्टर टिकट कैंसिल     |  

कांग्रेस का चरित्र आज भी तानाशाही वाला है -CM योगी

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आज का दिन ऐतिहासिक है, नवनिर्वाचित लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आपातकाल के विरोध में एक निंदा प्रस्ताव पारित किया है। मैं उनके प्रयास के लिए बिरला जी का हृदय से अभिनंदन करता हूं। मैं सभी नवनिर्वाचित सांसद सदस्यों को बधाई देता हूं और इस प्रस्ताव के लिए आभार भी व्यक्त करता हूं।

25 जून 1975 को इंदिरा गांधी ने उसी संविधान का गला घोंट दिया, जिसकी शपथ लेकर उन्होंने पीएम बनने की शपथ ली थी। कांग्रेस के इन काले कारनामों के बारे में जनता को बताना जरूरी है। कांग्रेस का वर्तमान नेतृत्व जो आज संविधान और आरक्षण खत्म करने के नाम पर देश को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। कांग्रेस में चेहरे भले ही बदल गए हों लेकिन उनका चरित्र आज भी तानाशाही वाला है।"