उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के महाकुंभ मैदान समेत उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह ठंड होने के साथ ही घना कोहरा छाया रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, शहर में सुबह 5.30 बजे विजिबिलिटी शून्य मीटर दर्ज की गई। घने कोहरे के बीच श्रद्धालु पैदल चलते दिखे।
12 साल बाद आयोजित होने वाला महाकुंभ 13 जनवरी को शुरू हुआ और 26 फरवरी तक चलेगा। संगम में स्नान करने के लिए साधु-संतों के अलावा दुनियाभर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मेले की मेजबानी कर रही यूपी सरकार को उम्मीद है कि इस बार में महाकुंभ में लगभग 40 करोड़ तीर्थयात्री आएंगे।