Breaking News

वाराणसी में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर     |   'अमित शाह फोन पर पुलिसवालों से बात कर रहे थे, मैंने खुद देखा...', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर राहुल गांधी का दावा     |   सरकार ने छात्रों के साथ चर्चा करके समस्या का हल निकाला: बीजेपी     |   राहुल गांधी ने सदन में झूठ बोला, देश को भ्रमित करने की कोशिश की: बीजेपी     |   आंदोलन कर रहे छात्रों पर गोली नहीं चलाई गई, राहुल ने झूठ बोला: बीजेपी     |  

कन्नौज में मानसून से पहले नालों की सफाई शुरू

उत्तर प्रदेश के कन्नौज शहर में मानसून से पहले नालों की सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। नगर निगम के अफसरों ने ये कदम शहर में बारिश के दौरान पानी जमा होने से बचने के लिए उठाया है। 

हर साल निगम के कर्मचारी इसी तरह नालों की सफाई  करते हैं। 

वहीं, इलाके के लोगों की अपनी शिकायतें हैं। उनका कहना है कि निगम के कर्मचारी सही तरह से सफाई नहीं करते। नालों से निकलने वाला कूड़ा-कचरा सड़क पर ही छोड़ देते हैं।   

मौसम विभाग के मुताबिक, एक जून को मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। जून के तीसरे हफ्ते में उत्तर प्रदेश में मानसून के पहुंचने का अनुमान है।