Breaking News

असम एग्जिट पोल: NDA को 102 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 23 सीटें मिलने का अनुमान     |   गृहमंत्री अमित शाह लेह पहुंचे; लद्दाख के उपराज्यपाल और सांसद ने उनका स्वागत किया     |   पंजाब बीजेपी 1 मई को चंडीगढ़ में ‘जनता दी विधानसभा’ आयोजित करेगी     |   ब्रह्मोस एयरोस्पेस का रिवेन्यू FY2025-26 के लिए ₹5200 करोड़ के पार पहुंचा: DRDO     |   '226 सीटों का आंकड़ा पार करेंगे', ममता ने बंगाल में टीएमसी की जीत का दावा किया     |  

मुख्यमंत्री योगी ने 'शक्ति के पर्व' पर की मां की आराधना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन किए, दो दिवसीय बलरामपुर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक की, फिर मेडिकल कॉलेज व निर्माणाधीन विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया था। इसके बाद गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवीपाटन शक्तिपीठ पहुंचे, शारदीय नवरात्रि में उन्होंने मां के चरणों में शीश झुकाकर अपनी श्रद्धा निवेदित की। मुख्यमंत्री ने जगतजननी मां भगवती से सुखी-स्वस्थ व समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की। उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

गाय को खिलाया गुड़ और चारा-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिर प्रांगण स्थित गोशाला भी गए। यहां उन्होंने सभी गायों को गुड़ व चारा खिलाया, सीएम ने नाम लेकर गायों को पुकारा तो वे भी गोरक्षपीठाधीश्वर के पास दौड़ते चली आईं। सीएम ने गो सेवा करते हुए गोशाला की व्यवस्था को भी देखा।

बच्चों को दुलारा-
दर्शन-पूजन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी ने मंदिर परिसर का भी भ्रमण किया। यहां आए दर्शनार्थियों ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। वहीं मंदिर में आये नन्हे-मुन्नो को मुख्यमंत्री ने चॉकलेट भी दिया। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई आदि की भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने का मंत्र भी दिया। मुख्यमंत्री मंदिर में थारू जनजाति छात्रावास के बच्चों से भी मिले। उनकी शिक्षा, खानपान, रहने आदि के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी भी मौजूद रहे।