उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दो दिन के दौरे पर अयोध्या पहुंचे। पहले दिन सीएम योगी ने 50 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट की शुरुआत की और अयोध्या हॉल्ट का निरीक्षण किया। इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट के शुरू होने से अयोध्या आने वाले लोगों को रामनगरी की सैर करने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने सबसे पहले अयोध्या पहुंचकर हनुमानगढ़ी के दर्शन किए। फिर वे राम मंदिर गए और राम लला का आशीर्वाद लिया। साथ ही उन्होंने मंदिर में निर्माण कार्य का भी जायजा लिया।
Get all latest content delivered to your email a few times a month.