Breaking News

NH-44 बंद, फंसे यात्रियों के लिए जम्मू डिवीजन चलाएगा विशेष ट्रेन     |   मैसूर भारत की शाश्वत सांस्कृतिक पहचान, आपने इस परंपरा को संजोकर रखा: PM मोदी     |   आज युवाओं को हर क्षेत्र में मौका मिल रहा है: PM मोदी     |   कावड़ यात्रा: मुजफ्फरनगर में 3 अगस्त से 10 अगस्त तक सभी स्कूलों की छुट्टी     |   कुवैत में ईरानी ड्रोन हमला, सेना ने कई ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

गाजियाबाद में कार वर्कशॉप जलकर खाक

गाजियाबाद के साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया प्लॉट नंबर 8/1ए साइट-फोर में बुधवार तड़के हरप्रीत फोर्ड कार वर्कशॉप में भीषण आग लग गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने कहा कि उन्हें सुबह करीब 5:28 बजे आग लगने की खबर मिली, जिसके बाद उन्होंने तुरंत चार दमकल गाड़ियां मौके पर भेजीं। दमकल कर्मियों ने एक घंटे के अंदर आग पर काबू पा लिया और वर्कशॉप में मौजूद 20 कारों को भी जलने से बचा लिया। पाल ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, आग किस वजह से लगी इसका अभी तक पता नहीं चला है।